21 जुलाई 2023 - 12:18
इमरान खान फिर होंगे गिरफ्तार, गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह खान ने दी धमकी

खान के पूर्व प्रधान सचिव आजम खान के इकबालिया बयान का जिक्र करते गृहमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री पर हमला बोला

पाकिस्तान के गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह ने इमरान खान को चेतावनी दी यदि वह देश के रहस्यों को लीक करने के मामले में जारी जांच में सहयोग नहीं करते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। राष्ट्रीय रहस्य लीक मामले को सिफर (गुप्त संचार) मामले के नाम से भी जाना जाता है। 

गृहमंत्री की चेतावनी खान के पूर्व नजदीकी द्वारा उन पर राजनीतिक उद्देश्य से गुप्त संचार का उपयोग कराने का आरोप लगाने के एक दिन बाद आई।

खान के पूर्व प्रधान सचिव आजम खान के इकबालिया बयान का जिक्र करते गृहमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री पर हमला बोला। इससे पहले बुधवार को सनाउल्लाह ने सिफर के पीछे की कहानी को मनगढ़ंत बताया था और दावा किया था कि खान ने अपराध किया है। संघीय जांच एजेंसी ने नोटिस जारी कर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) प्रमुख को सिफर जांच मामले में 25 जुलाई को कार्यालय में पेश होने को कहा है।

पाकिस्तान के उच्च्तम न्यायालय ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील अब्दुल रज्जाक शार की हत्या के मामले में पीटीआई प्रमुख इमरान खान को 24 जुलाई को तलब किया है। खान की याचिका पर जस्टिस याहया खान अफरीदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय बेंच सुनवाई करेगी